past indefinite tense in hindi rules

नमस्कार दोस्तों सवागत है मेरे इस ब्लॉग पर टेंस से रिलेटिव का यह दूसरा लेख है इस लेख में हम past indefinite tense के बारे में जानेगे यदि आपने टेंस क्या है और प्रेजेंट टेंस नहीं पड़ा अभी तक तो पहले आप उसे जाकर जरूर पड़े ताकि आप पास्ट टेंस को और अच्छे से समझ सके।मैंने उस लेख में सब कुछ डिटेल्स से बताया है।

जैसे की आप जानते है टेंस तीन प्रकार के होते है-

  1. present tense ( वर्तमान काल )
  2. past tense (भूत काल )
  3. future tense (भविष्य काल )

और इनके भी अपने चार -चार भेद होते है –

1 .indefinite tense 

2. continuous  tense

3. perfect tense

4. perfect continuous tense

हम इस लेख में केवल पास्ट टेंस के बारे में बात करने वाले है।

1 .past indefinite tense कैसे बनते है

past indefinite /simple  tense को  हिंदी में भूतकाल अनिश्चित काल कहते है जिसे साधारण past tense  के रूप में भी जाना जाता है, इस टेंस का उपयोग अतीत में किसी कार्य का भूतकाल में पूर्ण होना अर्थात  किसी कार्य का एक्शन जो बीते हुए समय में किया गया हो उसे  भूत काल या past indefinite tense कहते है। 

पहचान – यदि किसी वाक्य के अंत में आ ,ई ,ए ,ता था,ती थी , ते थे ,आदि देखने को मिले तो वह सामान्य भूतकाल (present tense ) होते है।

उदाहरण –

  1. मैंने विभिन्न विषयों पर लेख लिखे
  2. उन्होंने तरह-तरह की किताबें पढ़ीं।
  3. वे उस मैदान में फुटबॉल खेलते थे
  4. वह चाय की बजाय कॉफी पसंद करती थी
1 .Affirmative sentences (सकारात्मक वाक्य)

rules –   subject  + v2  + object 

उदहारण

  1.  he went (वह गया /वह गया था।)
  2. he come to me (वह मेरे पास आया)
  3. we ran (हम दौड़े)
  4.  rakesh  gave me a book ( राकेश ने मुझे एक पुस्तक दी )
  5. he wrote (उसने लिखा )

2 .negative sentence  (नकारात्मक  वाक्य )

rules – subject + did + not +v1 +object 

उदाहरण

  1. ram did not go to school (राम स्कूल नहीं गया)
  2. he did not write a letter (उसने पत्र नहीं लिखा )
  3. i did not give him a pencil (मैंने उसे पेन नहीं दिया )
  4. you did not learn english (आपने अंग्रेजी नहीं सीखी)
  5. they did not go to school (वे स्कूल नहीं गए )
3 . Interrogative sentence (प्रश्नवाचक वाक्य)

rules – did + subject +v1 + object 

नॉट –  यदि प्रश्नवाचक वाक्यों में नहीं का उपयोग होता है तो वह केवल प्रश्न में हां या न के लिए उपयोग किया जाता है जैसे – क्या राम ने खाना नहीं खाया तो ऐसे वाक्यों में उत्तर क्या बनेगा हां या नहीं 

उदाहरण

  1. did raghu eat food (क्या रघु ने खाना खाया )
  2. did you say (क्या तुमने कहाँ )
  3. did they not go (क्या वे नहीं आय )
  4. did you not get my massage (क्या आपको मेरा संदेश नहीं मिला )
  5. why did you help ram (तुमने राम किब मदद क्यों की )

2 .past continuous tense कैसे बनते है 

इस tense में कार्य भूतकाल में जारी था या चल रहा था उसके लिए हम past continuous tense का उपयोग करते है। हिंदी वाक्यों के अंत में  रहा था , रही थी ,रहे थे आदि शब्द शब्द आते है।

उदाहरण

  1.  श्याम सो रहा था।  
  2. मीरा नाच रही थी। 
  3. लोग घूम रहे थे। 
  4. में घूम रहा था। 
  5.  सीता घर के बाहर क्या कर रही थी।
  • main verb में  वाक्य के साथ 1st form  + ing का उपयोग किया जाता है।
  • helping verb में was ,were का उपयोग किया जाता है।
  • was का उपयोग – 1st या  3rd person सिंगुलर सब्जेक्ट के साथ किया जाता है।
  • were का उपयोग plural subject के साथ होता है।

1 .Affirmative sentences (सकारात्मक वाक्य ) 

rules – sub + was/were  +v1  + ing  +object 

उदाहरण

  1.  ram was going home (राम घर जा रहा था।)
  2. i was playing  (में खेल रहा था )
  3. we were  singing (हम गा रहे थे)
  4. sita was sleeping (सीता सो रही थी)
  5.  we were laughing (हम हँस रहे थे )
2 .Negative sentence (नकारात्मक वाक्य )

rules – subject + was /were +not + v1 + ing + object 

उदाहरण

  1.  i was not running (में नहीं दौड़ रहा था)
  2. he was not reading (वह नहीं पड़ रहा था )
  3.  the dog was not barking (कुत्ता नहीं  भौक रहा  था )
  4. we were not playing (हम नहीं खेल रहे थे )
  5. sangita was not dancing (संगीता नहीं नाच रही थी )
3 . Interrogative sentence (प्रश्नवाचक वाक्य)

rules – was /were +subject +v1 + ing + object 

उदाहरण

  1.   was he reading (क्या वह  सो रहा था ?)
  2. were you sleeping (क्या तुम सो रहे थे ?)
  3. were we going to goa (क्या तुम गोवा जा रहे थे?)
  4. what were you playing (आप क्या खेल रहे थे )
  5. were you playing  (क्या आप खेल रहे थे )

3 . past perfect tense कैसे बनते है

भूतकाल पूर्ण काल ​​अतीत में एक पूर्ण गतिविधि का वर्णन करता है। इसका उपयोग इस बात पर जोर देने के लिए किया जाता है कि एक क्रिया दूसरी क्रिया होने से पहले पूरी हो गई थी। पहचान – मुख्य क्रिया के साथ चूका था ,चुकी थी ,चुके थे , लिया था , दिया था , ली थी , दी थी ,की थी , आदि शब्दों के अंत में आते है तो वह past perfect tence कहलाते है।

  • यदि  past tense में दो कार्य हुए हो और एक कार्य दुसरे कार्य के पहले पूर्ण रूप से समाप्त हो गया हो तो नॉट –पहले समाप्त होने वाले कार्य के लिए past perfect tense का उपयोग किया जाता है और बाद में समाप्त होने वाले कार्य के लिए past indefinite tense का उपयोग किया जाता है।

उदाहरण

  1. ट्रैन आने से <पहले >में पहुंच चूका था।
  2. उसके आने के <बाद >में गया था 
  3. राम घूम चूका था।
  4. मैंने किताब ले ली थी।
  5. लोग घूम लिए थे।

पहचान – मुख्य क्रिया के साथ चूका था ,चुकी थी ,चुके थे , लिया था , दिया था , ली थी , दी थी ,की थी , आदि शब्दों के अंत में आते है तो वह past perfect tence कहलाते है।

1 .Affirmative sentences (सकारात्मक वाक्य ) 

rules – sub + had  + v3 + object 

उदाहरण

  1.   ram had  gone to school (राम स्कूल जा चूका था )
  2.  i had played (मैंने खेल लिया था )
  3. we had seen the film (हमने फिल्म देखी थी )
  4.  the patient had died before the doctor came (डॉक्टर के आने से पहले मरीज मर गया था)
  5. he reached the station after the train had arrived (गाड़ी आने के बाद वह स्टेशन पहुंचा था )

2 .negative sentences (नकारात्मक वाक्य )

rules – subject + had + not + v3 + object 

उदाहरण

  1.  he had not gone before i came (मेरे आने से पहले वह नहीं गया था)
  2.  the patient had not died before the doctor came (डॉक्टर के आने से पहले मरीज मरा नहीं था)
  3. ram had not gone to school (राम स्कूल नहीं गया था )
  4.  we had not seen the film (हमने फिल्म नहीं देखी थी)
  5.  he had not gone to home (वह घर नहीं गया था। )
3 . Interrogative sentence (प्रश्नवाचक वाक्य)

rules –  had + sub + v3 + object  

उदाहरण

  1. had you seen (क्या अपने देखा था )
  2. what had you seen (आपने क्या देखा था )
  3. had ram gone to school (क्या राम स्कूल गया था )
  4. why had ram not come (राम क्यों नहीं आया था )
  5. what had we seen (हमने क्या देखा था )

4 .past perfect continuous tense कैसे बनते है

इस तरह वाक्यों के अंत में रहा था  ,रही थी ,रहे थे  आदि शब्द आते है तथा इनके पहले इसमें कार्य के जारी रहने का समय भी दिया रहता है ऐसे वाक्यों से यह पता चलता है की कोई कार्य किस समय से जारी था। मतलब कोई कार्य past में कुछ समय तक जारी था उसे past perfect continuous tense कहते है।

उदाहरण

  1.   निशा दो घंटे से सो रही थी। 
  2. प्रेम कुछ महीनो से गोवा जा रहा था।
  3. राम 3 घंटे से गा रहा था।
  4. रेखा सुबह से पड़ रही थी।
  • helping verb में had been का उपयोग किया जाता है।
  • main verb के साथ 1st फॉर्म  + ing का उपयोग किया जाता है।
  • ऐसे वाक्यों में कार्य के लिए since या for का प्रयोग करते है.
  • since का प्रयोग एक निश्चित समय के लिए उपयोग किया जाता है जैसे – 1998 ,2005 ,जनवरी ,फरवरी , सोमवार , दो बजे आदि।
  • for का उपयोग अनिश्चित समय के लिए किया जाता है जैसे – दो वर्ष ,पांच वर्ष, आठ महीने , दस दिन , तीन घंटे, सात मिनट , तीन सप्ताह आदि।

1 .Affirmative sentences (सकारात्मक वाक्य ) 

rules – subject + had+ been + v1 + ing + object + since /for 

उदाहरण

  1. he had been playing for two hours (वह दो घंटे से खेल रहा था )
  2. she had been reading since 2 O ‘ clock (वह दो बजे से पढ़ रही थी। )
  3.  mukesh had been living here since 2015 (मुकेश  2015 से यहाँ  रह रहा था। )
  4. we had been watching tv for an hour (हम एक घंटे से टीवी देख रहे थे )
  5. i had been walking since morning (में सुबह से टहल रहा था। )
2 .Negative sentence (नकारात्मक वाक्य )

rules – subject + had + not been + v 1 + ing + object + since / for

उदाहरण

  1. he had not been playing for two hours (वह दो घंटे से खेल नहीं रहा था )
  2. she had not been reading since 2 O ‘ clock (वह दो बजे से पढ़ नहीं रही थी। )
  3.  mukesh had not been living here since 2015 (मुकेश  2015 से यहाँ नहीं रह रहा था। )
  4. we had not been watching tv for an hour (हम एक घंटे से टीवी नहीं देख रहे थे )
  5. i had not been walking since morning (में सुबह से नहीं टहल रहा था। )
3 . Interrogative sentence (प्रश्नवाचक वाक्य)

rules – had + subject + been + v1 + ing + obj + since / for 

  1. had he been playing for two hours (क्या वह दो घंटे से खेल रहा था )
  2. had she been reading since 2 O ‘ clock (क्या वह दो बजे से पढ़ रही थी। )
  3.  had mukesh been living here since 2015 (क्या मुकेश  2015 से यहाँ रह रहा था। )
  4. had we been watching tv for an hour (क्या हम एक घंटे से टीवी देख रहे थे )
  5. had i been walking since morning (क्या में सुबह से टहल रहा था। )

इसे पड़ने या समझने के बाद प्रैक्टिस करना न भूले जितना प्रैक्टिस करेंगे यह उतने ही जल्दी आपको समझ में आएंगे उम्मीद है आपको यह लेख समझ आया होगा। यदी इस लेख से सम्बंधित आपका कोई प्रश्न है तो कमेंट में जरूर बताय।

Leave a Comment