UGC NET Result 2024 कैसे चेक करे जानिये स्कोर्ड कार्ड ( यूजीसी नेट रिजल्ट 2024)

UGC NET Result 2024 : आखिर कार बहुत इंतेज़ार करने के बाद  राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने UGC NET Result 2024 घोषित कर दिया है।  जिसमे एपरीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर रिजल्ट और कटऑफ मार्क्स  चेक कर सकते है

जो उम्मीदवार यूजीसी नेट के लिए उपस्थित हुए थे, वे उत्तर कुंजी और अंकन मानदंडों के आधार पर अपने स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। हर सही उत्तर के लिए दो अंक मिलते हैं, और गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंक नहीं होते। यदि किसी प्रश्न के कई सही उत्तर होते हैं या उसे गलत माना जाता है, तो सही उत्तरों में से किसी एक को चुनने वाले उम्मीदवारों को पूर्ण अंक दिए जाएंगे।

इस बार यूजीसी नेट परीक्षा के लिए कुल 11,21,225 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 6,84,224 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 4,970 उम्मीदवारों ने जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) के लिए, 53,694 उम्मीदवारों ने असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए, और 1,12,070 उम्मीदवारों ने पीएचडी के लिए क्वालिफाई किया है।

यह परीक्षा 21 अगस्त से 5 सितंबर तक 280 शहरों में आयोजित की गई थी।  यह परीक्षा भारत के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में सहायक प्रोफेसरशिप और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) के लिए पात्रता निर्धारित करने के लिए आयोजित की जाती है। 

UGC NET Result 2024 कैसे चेक करे 

UGC NET Result
UGC NET Result

सबसे पहले आप गूगल पर जाईये और सर्च करे UGC NET Result 2024 वहाँ पर आपको  UGC NET (UNIVERSITY GRANDS COMMISSION ) पर क्लिक करना है जो google पर सबसे पहले दिखाई देगी। 

Screenshot 20241017 221312 Chrome

  1. ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।

Screenshot 20241017 222420 Chrome

  1. होमपेज पर “UGC NET Result 2024” लिंक पर क्लिक करें।
  2. अपना एप्लिकेशन नंबर, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन डालें।
  3. “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।
  4. रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के लिए प्रिंट भी कर सकते हैं।

Direct link to check and download UGC NET results 2024

यूजीसी नेट जून 2024 कट-ऑफ मार्क्स

यूजीसी नेट जून 2024 स्कोर कार्ड का डायरेक्ट लिंक 

NTA ने UGC NET प्रोविजनल आंसर की दो चरणों में जारी की और ऑब्जेक्शन विंडो 14 सितंबर, 2024 को बंद हो गई। प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को प्रति प्रश्न 200 रुपये शुल्क देकर आपत्तियां दर्ज करने के लिए आमंत्रित किया गया था। 12 अक्टूबर को NTA ने UGC NET फाइनल आंसर की 2024 जारी की थी। UGC NET Result 2024 अंतिम उत्तर कुंजी पर ही आधारित है। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को UGC NET 2024 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।

Leave a Comment