Upsc notes कैसे बनाते है जाने (12 Best Tips )

Upsc notes कैसे बनाते है जाने (12 Best Tips ) : जब हम किसी भी एग्जाम की तैयारी करते है और अपनी study शुरू कर देते है तो हम से कहाँ जाता है की revision के तोर पर हमे सभी सब्जेक्ट के शॉर्ट नोट्स जरूर बनाने चाहिए ताकि एग्जाम नज़दीक आने पर हम नोट्स के जरिये अपना revision कर सके।  क्या ये बात सही है ? आप खुद सोचे और समझे की ऐसा करना चाहिए या नहीं  इससे हमे क्या लाभ मिल सकता है और क्या हानि।

hey स्वागत है आपका मेरी इस website पर और में आपको जो आज बताने जा रही हूँ वो काफी important  है एग्जाम के point of view से क्योकि यह हमारी तैयारी का मैन पॉइंट है इसलिए आज आपको इस पोस्ट के माध्यम से  नोट्स कैसे बनाए इन हिंदी , शार्ट Notes कैसे बनाते है टॉपर्स UPSC , MPPSC  या कोई other एग्जाम के लिए ।

जैसे की आप लोगो को मालूम होगा जब हम किसी भी बुक को पड़ते है तो वह अपने आप एक मोटी बुक होती है और जब हम उस बुक को बार बार पड़ने लगते है तो वह बुक हमे छोटी और पतली लगने लगती है ऐसा क्यो होता है वो इसलिए क्योकि हम उस बुक को बार – बार पडकर इतना कुछ समझ जाते है की एक लंबी बात शार्ट बन जाती है और यही शार्ट understanding  हम नोट बुक में स्टोर करते है जिसे हम नॉटस कह सकते है या फिर उस चीज को दुबारा पड़ने के लिए  शार्ट नोट्स कह सकते है।

 Notes कैसे बनाते है – ( Upsc Notes कैसे बनाए )

Notes कैसे बनाते है
Notes कैसे बनाते है

UPSC एग्जाम की तैयारी के लिए  effective notes बनाना बहुत ज़रूरी होता है निचे  कुछ टिप्स है जो आपको  UPSC के लिए notes बनाते वक़्त  मददगार साबित हो सकते है।

पहली बात नोट्स बनाने का कोई सही तरीका नहीं होता है बहुत से ऐसे टॉपर्स आपको मिलेंगे जिन्होंने ऑनलाइन के माध्यम से नोट्स बनाए होंगे और 10 ऐसे होंगे जिन्होंने A 4 साइज्ड  शीट पर नोट्स मेकिंग की होगी तो यह आपको decide करना है की आप किस  पर ज्यादा अच्छे से नोट्स बना सकते है जो आपको समझ में आ सके और आपको नोट्स बनाने में आलास न  आय जिसमे आपको समझ में आ रहा है आप बैसे नोट्स बनाए।

1 . सबसे पहले चैप्टर की 1 ,2 ,3 रीडिंग लगाय 

सबसे पहले आपको चैप्टर की पहली ,दूसरी ,तीसरी रीडिंग लगानी होती है , रीडिंग करते समय चैप्टर को अच्छे से समझने का प्रयास करे और जितना  हो सके रीडिंग , आप एक बार में कर सकते है कर लीजिये।

मुख्य रूप से आपको चैप्टर की दूसरी रीडिंग लगानी है अब रीडिंग करते समय आपके पास पेंसिल होना चाहिए ताकि इम्पोर्टेन्ट  टॉपिक को अंडरलाइन किया जा सके। आपको केवल उन्ही टॉपिक को अंडरलाइन करना है जिसे पढ़कर लग रहा है की यह टॉपिक इम्पोर्टेन्ट है।

पहली रीडिंग और  दूसरी रीडिंग के बाद आपको थोड़ा बहुत समझ में आने लगा ही होगा अब चैप्टर में से उन पोंइट को हाइलाइट करे जिसे आपने अंडर लाइन किया था और अब आपको समझना है की  पॉइंट में क्या समझाया गया है , जो भी आपको समझ में आ रहा है उनको अपनी भाषा में सही तरीके से नोट् डाउन करे।

4 . A4 साइज्ड शीट्स का उपयोग करे 

नोट्स बनाने के लिए आप A4 sized sheets  या फिर digital notes maker  की सहायता से नॉट बना सकते है।आपको बिलकुल रफ़ तरीके से नोट्स बनाने है – जितना हो सके रंगीन पैन डायग्राम का उपयोग करे इससे आपके mind में एक इमेज create होगी जो आपको याद करने में मददगार हो सकती है।

5 . अपने नोट्स  में पेराग्राफ का उपयोग न करे 

नोट्स बनाने का मतलब यह नहीं है की आपने बड़े – बड़े पेराग्राफ छापलिये है पूरी बुक ही उतार दी है नोट्स बनाने का मतलब होता है की आप अपने नोट्स में  शॉर्ट फॉर्म , सिम्बॉल्स , पॉइंट फ्लो , डायग्राम , टेबल्स  का भर पुर इस्तेमाल करे।

आपने जो पड़ा है या जो समझा है उसे अपनी भाषा में शार्ट फॉर्म के जरिये लिखे , पेराग्राफ की तरह न लिखे। और आपको समझ में आना चाहिए की आपने क्या लिखा है। शॉर्ट नोट्स लिखने से आपको परीक्षा के समय रिवीजन करना आसान होगा।

6 . सिर्फ महत्वपूर्ण टॉपिक को नॉट करे 

नोट्स बनाते वक्त, सिर्फ मुखिया और जरूरी चीजें लिखें। हर चैप्टर या टॉपिक से जुड़े महत्वपूर्ण डेटा, तथ्य और फॉर्मूले को हाइलाइट करें। ये आपके रिवीजन को टारगेटेड और फोकस्ड बनाएंगे।

हर महत्वपूर्ण बिंदु या विषय के लिए बुलेट पॉइंट का उपयोग करें। शीर्षक और उपशीर्षक का उपयोग करके आप अपने नोट्स को व्यवस्थित रख सकते हैं। इसे पढने में भी आसानी  होती है।

ऐसा नहि करना  है जो आप अंडरलाइन करते जा रहे उन सबको आप नॉट करते जायेंगे  नोटस में आप जो  भूल रहे है केवल वही चीज नोट्स में लिखे उन चीज़ों को न लिखे जिसे आप याद कर चुके है।  अगर आप ऐसा करेंगे तब आपके नोट्स बुक से भी ज्यादा बन जाएंगे।

7 . सिलेबस के डिमांड के अकॉर्डिंग टॉपिक को नॉट करे  

सिलेबस और पिछले वर्ष के प्रश्न  पत्र हमेशा अपने पास रखें  और  डिमांड के अकॉर्डिंग ही  नोट्स बनाए ।प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के लिए सामान्य नोट्स बनाएं। सबसे महत्वपूर्ण चीज मैन्स पेपर के लिए यह है की हर टॉपिक के  आपके पास short notes होना बहुत जरुरी  है जितने टॉपिक आपके upsc  सिलेबस में मेंशन है।

आप उन सभी subject के नोट्स बनाए GS1 से लेकर GS4  तक प्रीहेंसिव नोट्स बनाए।अगर same टॉपिक पर आपको कुछ अलग मिल रहा है अपने नोट्स में  तो उसे अपडेट करते रहे।

8 . भाषा को सरल रखें

नोट्स खुद की भाषा में बनाय :  ( नोट्स लिखते  वक्त, पाठ्यपुस्तकें या ऑनलाइन संसाधन, अपनी भाषा में लिखने की कोशिश करें। इसे आप समझेंगे कि आपने समझ लिया है और आप अपने शब्दों में वो कॉन्सेप्ट समझ सकते हैं।

नोट्स बनांते समय आपको यह याद रखना है की आपको अपने नोट्स में किताब की भाषा को नहीं लिखाना है  नोट्स आपको अपनी भाषा में  बनाने है  आपको समझ में आना चाहिए की आप क्या लिख रहे है।

इसके बाद, अपने नोट्स पढ़ें और बार – बार revision करते रहे।  आपके द्वारा कवर किए गए प्रत्येक बिंदु में एक या दो महत्वपूर्ण शब्दों को हाइलाइट करने के लिए हाइलाइटर का उपयोग करें। आप कवर किए गए प्रत्येक विषय के लिए एक अलग रंग का उपयोग कर सकते हैं।

9 . माइंड मैप्स और डायग्राम्स

विजुअल लर्निंग को बढ़ावा देने के लिए माइंड मैप्स और डायग्राम्स का उपयोग करें। जटिल विषयों को समझने में और याद रखने में ये मददगार हो सकते हैं।

10 . स्वतंत्रता से पढ़ाई  करे

नोट्स बनाते वक्त, खुद से सवाल जवाब करते रहें। नोट्स लिखें समय सवाल और उसका जवाब लिखना आपके कॉन्सेप्ट को और भी गहराई से समझने में मदद करेगा।

11 . समय-समय पर रिवीजन करते रहे

बनाएं गए नोट्स को समय-समय पर रिवाइज करते रहें। नियमित रिविजन आपके विषयों को याद रखने में मदद करेगा और परीक्षा के दिनों में आत्मविश्वास देगा।

12 . कंप्यूटर का उपयोग करे

अगर आप कंप्यूटर का उपयोग करना पसंद करते हैं, तो डिजिटल नोट्स बना सकते हैं। Microsoft Word, OneNote, या Google Docs का उपयोग करके आप व्यवस्थित और खोजने योग्य नोट्स बना सकते हैं।

याद रखें, यूपीएससी परीक्षा की तैयारी में निरंतरता और स्मार्ट वर्क काफी महत्वपूर्ण होता है। नोट्स बनाते समय ध्यान रखें कि वे संक्षिप्त, स्पष्ट और व्यवस्थित हों, ताकि आपका रिवीजन आसान से हो सके।

कुछ महत्वपूर्ण Toppers notes यहां देखे। (UPSC IAS Toppers Study Notes PDF)

UPSC Topper Ishita Kishore Study Notes Rank-1 (English medium)       Download Link 
Jagrati Awashti [Rank – 2, 2020] TOPPERS NOTES PDF(English medium)      Download Link 
रवि कुमार सिहाग AIR-रैंक – 18, 2021 टॉपर्स नोट्स पीडीएफ (Hindi medium)      Download Link 

सुनील कुमार धनवंता (रैंक: 22) 2021 (Hindi medium)

      Download  Link 

TOPPERSNOTES IAS for UPSC Prelims & Mains (Hindi medium) 

   BUY  Link 

क्लास कोचिंग Notes कैसे बनाए 

  • शिक्षक जो कहते हैं उसे भी सुनें और समझ कर अपने नोट्स बनाएं। इस तरह आप सुन कर  नोट्स बना सकते है – ये सब आपको याद रखने में मदद करेगा।
  • शिक्षक द्वारा कवर किए गए प्रत्येक विषय के लिए एक शीर्षक लिखना बेहतर होगा, फिर प्रत्येक शीर्षक के नीचे बुलेट बिंदु बनाएं।
  • अपना हाथ ऊपर उठाएं और शिक्षक से इसे स्पष्ट करने के लिए कहें, फिर इसके बारे में एक नोट लिखें।
  • इतने सारे नोट्स न बनाएं कि आप वास्तव में जो कहा जा रहा है उसे सुन ही नहीं रहे हैं – सुनें, एक संक्षिप्त नोट बनाएं, फिर दोबारा सुनें – इस तरह आप कुछ भी नहीं भूलेंगे।

NCERT नोट्स कैसे बनाते है

upsc  के लिए एनसीईआरटी की किताबें जरूर पढ़नी चाहिए। आपको किताबों को 3 भागों में पढ़ना चाहिए।

  • पहली रीडिंग :  किसी भी विषय को पढ़ें और बस बेसिक को समझने का प्रयास करें।
  •  दूसरी रीडिंग : पुस्तक में ही महत्वपूर्ण बिंदुओं पर नज़र डालें।
  • तीसरी रीडिंग : अपनी पुस्तक में हाइलाइट किए गए हिस्सों को तब तक पढ़ें जब तक आपको विषय पर अच्छी वैचारिक स्पष्टता न मिल जाए।
  • प्रॉपर नोट्स बनाने  के लिए पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र देखें।
  • अब नोट्स बनाना शुरू करें.

current affairs के नोट्स कैसे बनाते है

  • करंट अफेयर्स या न्यूज़ पेपर पत्रों से नोट्स लिखने से पहले, सुनिश्चित करें कि आप पाठ्यक्रम से भलीभांति परिचित हैं।
  • पिछले वर्षों के प्रश्नों को देखें और परीक्षा की मांग को समझें। इससे आपको यह मार्गदर्शन करने में मदद मिलती है कि कैसे लिखना है और क्या लिखना है।
  • नोट्स का संगठन भी बहुत महत्वपूर्ण है. हर विषय के लिए आप अलग – अलग फ़ाइलें या कागज़ रखें और हर विषय के लिए consolidated तरीके से नोट्स लिखें।
  • कभी भी न्यूज़ पेपर पत्रों से सीधे लेख कॉपी-पेस्ट न करें। लेख को एक से दो बार पढ़ें और अपने शब्दों में लिखें।
  • मेरी राय में, समाचार पत्रों की कटिंग से मदद नहीं मिलेगी, केवल तभी जब आप लेख/संपादकीय को समझेंगे और उसे अपने शब्दों में लिखेंगे, तो नोट बनाना आसान हो जाएगा।

Digital नोट्स कैसे बनाते है ? 

यदि आप अपने लैपटॉप पर डिजिटल नोट्स तैयार करना चाहते है  तो इसके लिए आप अलग-अलग विषय के लिए एक अलग फ़ोल्डर बनाएं और उसकी एक पीडीएफ बनाएं। इसे अपने फ़ोन या टेबलेट में transferred कर सकते है जिसे आप हर जगह आसानी से ले जा सकते हैं।

करेंट अफेयर्स और गतिशील विषयों जैसे कृषि, साइबर, सुरक्षा के लिए डिजीटल नोट्स बना सकते है –Evernote जैसे प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग करें क्योकि इन विषय को बार – बार अपडेट करना होता है।

लेकिन इसमें कुछ समस्या होती है इसलिए में आपको  डिजिटल नोटों से परहेज करती हूं। इसके पीछे का कारण है की डिजिटल रूप से इतना कुछ पढ़ना मुश्किल होता है। लेकिन कुछ कैंडिडेट डिजिटल रूप से पड़ भी लेते है अगर आपको लगता है की आप पड़ लेंगे तो इसमें कोई दिक्क्त नहीं है आप नोट्स  बना सकते।

लेकिन कागजी नोट्स मुझे बेहतर ढंग से समझाते हैं। जब हम लिखते हैं तो हमें बेहतर याद रहता है इसलिए मेरे अनुसार कागज के नोट डिजिटल नोट्स की तुलना में कहीं अधिक बेहतर होते हैं।

Notes बनाना क्यों जरुरी है ?

यह आप पर निर्भर करता है। दो किस्म के कैंडिड्टे होते है एक वो जिन्हे बिना नोट्स बनाए सब कुछ याद रहता है और दूसरा जिन्हे लिख – लिख कर याद होता है जो बिना लिखे कुछ भी याद नहीं रख  पाते।

अगर आप सोचते हैं कि आप सिर्फ पढ़ाई करके ही याद कर सकते हैं और याद रखने के लिए नोट्स की जरूरत नहीं है तो आपको नोट्स बनाने की जरूरत नहीं है।  सच कहूँ तो मैंने कभी नोट्स नहीं बनाए। यदि मैंने ऐसा किया भी तो मैं उनसे कभी नहीं गुजरी क्योंकि मैं उनसे याद नहीं कर सकी। मेरे लिए सीधे किताब से अध्ययन करना आसान था।

इसी तरह मेरे दोस्तों ने नोट्स से पढ़ाई की क्योंकि उनके लिए उससे सीखना आसान था। यह सब आपके अध्ययन के प्रकार और आप किस चीज़ में सहज हैं इस पर निर्भर करता है। नोट्स बनाना बहुत जरुरी है ऐसा कुछ नहीं होता है अगर आपकी आदत लिख कर याद  करने की  है तो आप नोट्स जरूर बनाइये। इसके भी बहुत से फायदे होते है।

एग्जाम के टाइम पर हम अगर पूरी बुक पड़ने बैठेंगे तो इसमें हमारा ही समय वेस्ट होगा अगर आपके पास पहले से ही शॉर्ट नोट्स होते है अपने हाथों से बनाय हुए तो आप को सिर्फ रिविज़न करना होता है।  बुक की जगह आपके शार्ट नोट्स काफी हेल्प कर सकते है .

Notes बनाने के क्या फायदे  है ?

नोट्स बनाने के बहुत से फायदे है _ जैसे

  • नोट की हुए चीज आपको हमेशा याद रहती है।
  • बुक की बजाय खुद के नोट्स पड़ना बहुत सरल होता है।
  • बुक के दौरान नोट्स अपनी भाषा में लिखने से ज्यादा समझ में आता है।
  • नोट्स में आप फुल पेराग्राफ न लिख कर शॉर्ट फॉर्म , इमेज , डाईग्राम  कलर पैन का उपयोग  करने से चीजे आपके mind में सेट हो जाती है।
  • नोट्स आपके एग्जाम के समय पर ज़्यादा हेलफुल होते है।
  • एग्जाम के टाइम पर बुक पड़ने से ज्यादा फायदा नोट्स से रिविज़न करना होता होता है  और समय की बचत होती है।
  • नोट्स बनाने से आपकी लिखावट भी अच्छी होती है।

FAQ About UPSC

नोट्स में क्या लिखते हैं?

जैसे एक चैप्टर के अंदर बहुत सारे टॉपिक होते है , उसके सबटॉपिक होते है और उसके अंदर भी कुछ इम्पोर्टेन्ट पॉइंट्स होते है। आपको उन सारे टॉपिक को स्ट्रक्चर वाइज सजाकर अपने नोट्स में  Short Forms ,Symbols Point Flow Diagrams , Tabales लिखना है। एक टॉपिक के अंदर उसके छोटे टॉपिक को रखना है।

डिजिटल नोट्स बनाने के लिए सबसे अच्छा कौन सा है?

Google Notes एक बहुत ही secure Notes app है ये app बहुत ही अच्छा है इस app में आप बहुत ही आसानी से Notes बना सकते हैं। इस app में आपको sign in करना पड़ता है। क्यूंकि अगर आप sign in करते हैं तो आप अगर Notes बनाते हैं और अगर आपका Notes Delete हो जाता है तो आप उसे फिर से recover कर सकते हैं।

नोट्स तैयार करने से पहले की प्रक्रिया क्या है?
नोट्स बनाने से पहले चैप्टर को पूरा चैप्टर पढ़ना है। चैप्टर को पहली बार पढ़ते समय का नोट्स कभी नहीं बनाने हैं इंपॉर्टेंट पॉइंट्स को अंडरलाइन करना है और उन्हें ठीक से समझना है। उसके बाद आप नोट्स बना सकते है।  

Leave a Comment