Math Kaise Sikhe : क्या आपको गणित (Maths) कठिन लगता है? क्या जोड़, घटाव, गुणा, भाग या प्रतिशत जैसे आसान प्रश्न भी मुश्किल लगते हैं? यदि हाँ, तो चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। सही तरीका अपनाकर कोई भी व्यक्ति गणित सीख सकता है। चाहे आप स्कूल के छात्र हों, कॉलेज में पढ़ रहे हों या SSC, Railway, Banking, Police, UPSC, MPPSC जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हों, मजबूत गणित आपकी सफलता की संभावना बढ़ा देती है।
अक्सर लोग मान लेते हैं कि गणित केवल तेज दिमाग वाले लोगों के लिए होती है। जबकि सच यह है कि गणित एक Skill (कौशल) है, जो नियमित अभ्यास, सही मार्गदर्शन और धैर्य से विकसित होती है। जिस तरह रोज़ साइकिल चलाने से संतुलन बनता है, उसी तरह रोज़ गणित के प्रश्न हल करने से आपका आत्मविश्वास बढ़ता जाता है।
अगर आपकी गणित बहुत कमजोर है, तो शुरुआत हमेशा आसान अध्यायों से करें। पहले संख्याओं की समझ विकसित करें, फिर जोड़, घटाव, गुणा और भाग का अभ्यास करें। इसके बाद प्रतिशत, भिन्न (Fractions), अनुपात (Ratio), बीजगणित (Algebra) और ज्यामिति (Geometry) जैसे विषयों की ओर बढ़ें। कठिन अध्यायों पर जाने से पहले बुनियादी अवधारणाओं (Basics) को मजबूत करना सबसे ज़रूरी है।
इस लेख में हम आपको बताएंगे कि Math Kaise Sikhe, जीरो से गणित कैसे शुरू करें, कौन-सी किताबें पढ़ें, कौन-से ऐप और YouTube चैनल उपयोगी हैं, रोज़ कितना समय दें और ऐसी कौन-सी गलतियाँ हैं जिनसे बचकर आप कम समय में बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।
गणित क्या है ? (what is the math)
गणित एक ऐसा विषय है जो संख्याओं, आकृतियों, माप, तर्क (Logic) और समस्याओं के समाधान का अध्ययन करता है। यह केवल स्कूल की किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि हमारे दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
जब आप बाजार से सामान खरीदते हैं, बैंक में पैसे जमा करते हैं, मोबाइल का रिचार्ज करवाते हैं, यात्रा का समय निकालते हैं या किसी वस्तु पर मिलने वाले डिस्काउंट की गणना करते हैं, तब आप अनजाने में गणित का ही उपयोग कर रहे होते हैं।
आज विज्ञान, इंजीनियरिंग, मेडिकल, कंप्यूटर, बिजनेस, बैंकिंग, डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे लगभग हर क्षेत्र में गणित की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए यदि आप भविष्य में किसी भी अच्छे करियर की तैयारी कर रहे हैं, तो गणित सीखना आपके लिए एक बड़ा निवेश साबित होगा।ज़ीरो लेवल से मैथ कैसे सीखे क्या करे?
यदि आप शुरुआत कर रहे हैं, तो निम्नलिखित क्रम अपनाएँ।
1.सबसे पहले संख्याओं को समझें
- Counting
- Place Value
- Even और Odd Numbers
- Prime Numbers
- Integers
2. चार बुनियादी क्रियाओ को सीखे
- जोड़ (Addition)
- घटाव (Subtraction)
- गुणा (Multiplication)
- भाग (Division)
इन चारों पर अच्छी पकड़ होने के बाद आगे बढ़ना आसान हो जाता है।
3. पहाड़े (Tables) याद करें
कम से कम 2 से 20 तक के पहाड़े याद रखें। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए 25 तक के पहाड़े याद होना लाभदायक है।
4. BODMAS नियम समझें
किसी भी बड़े गणितीय प्रश्न को हल करने से पहले BODMAS नियम को अच्छी तरह समझें।
- B – Brackets
- O – Orders
- D – Division
- M – Multiplication
- A – Addition
- S – Subtraction
5. Fractions और Decimals सीखें
भिन्न (Fractions) और दशमलव (Decimals) प्रतिशत, लाभ-हानि, अनुपात और कई प्रतियोगी परीक्षा के अध्यायों का आधार हैं।
6. Percentage सीखें
प्रतिशत का उपयोग लगभग हर प्रतियोगी परीक्षा और दैनिक जीवन में होता है।
7. Ratio & Proportion
अनुपात और समानुपात सीखने से कई गणितीय समस्याएँ आसान हो जाती हैं।
8. Algebra
बीजगणित गणित का महत्वपूर्ण भाग है। इसमें Variables, Equations और Expressions को समझना आवश्यक होता है।
9. Geometry
इसमें आकृतियाँ, कोण, त्रिभुज, वृत्त, क्षेत्रफल और परिमाप जैसे विषय शामिल होते हैं।
10. Mensuration और Data Interpretation
यदि आप SSC, Banking, Railway, UPSC CSAT या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो इन अध्यायों का अभ्यास अवश्य करें।Math Kaise Sikhe 15 सबसे आसान तरीका
यदि आपकी गणित बहुत कमजोर है, तो शुरुआत में केवल 60 मिनट प्रतिदिन पढ़ें। पहले Concepts समझें, फिर आसान प्रश्न, उसके बाद कठिन प्रश्न हल करें। जल्दबाज़ी करने की बजाय नियमित अभ्यास पर ध्यान दें। 3–6 महीनों में आपकी गणित में उल्लेखनीय सुधार दिखाई देगा।1 .गणित की शुरुआत नींव से करे
हर विषय की एक नीव होती है जिसमे कुछ लोग महारत हासिल कर लेते है। गणित भी एक ऐसा विषय है जिसमे आपको छोटी -छोटी बातों का ध्यान रखना होता है।गणित एक थ्योरी न होकर एक अंक विषय होता है। Math Kaise Sikhe सबसे पहले आपको जोड़ना , घटाना ,भाग देना और गुना करना आदि बुनियादी बातों का ध्यान रखना चाहिए ।आपको चेक करना है की आपको गणित में क्या -क्या आता है जो आपको आता है उसे आप एक नोट्स बुक में लिखले और यदि आपको कुछ नहीं आता है बिलकुल नए है तब आपको गणित की शुरुआत बिलकुल बेसिक टॉपिक के साथ करना है।- भिन्न (fraction ) का गुना ,भाग ,जोड़ , घटाव करना सीखना है।
- LCM और HCF कैसे निकालते है यह सीखे।
- समीकरण का बज्रगुणन आना चाहिए।
- वर्ग ,वर्गमूल ,घनमूल निकालना सीखे।
- किसी भी वस्तु का प्रतिशत निकलना आदि।
- प्रतिशत , लाभ -हानि , समय और काम , औसत निकालना
- समय और दूरी सीखे।
- अनुपात निकलना सीखे।
2 .धैर्य रखें और नियमित रहें
कई विद्यार्थी 10–15 दिन पढ़ने के बाद परिणाम न मिलने पर पढ़ाई छोड़ देते हैं।
- गणित एक दिन में नहीं सीखी जाती।
- रोज़ थोड़ा-थोड़ा अभ्यास लंबे समय में बड़ा बदलाव लाता है।
- लगातार मेहनत ही सफलता की कुंजी है।
3 .गणित के कॉसेप्ट को समझे
Math Kaise Sikhe में अच्छा स्कोर पाने के लिए अपने कांसेप्ट को क्लियर करे जितना कॉन्सेप्ट आपका क्लियर होगा उतनी ही अच्छी Math सीखते जाएंगे। जब आप किसी प्रश्न को हल करते है और अटक जाते है तो समझ लीजिये वहाँ आपका कांसेप्ट सही नहीं है।उस प्रश्न की जड़ तक जाने की कोशिश कीजिये। जितना आप गणित को टटोलेंगे उतना ही गणित आपके हाथ में आती जायेगी। सिंपल सी बात है गणित को याद नहीं किया जाता उसे समझा जाता है। माइंड सेट कीजिये इंट्रेस्टिंग बनाइये।4. सप्ताह में एक दिन केवल Revision करें
रविवार या किसी भी सुविधाजनक दिन:
- पूरे सप्ताह के नोट्स देखें।
- सभी महत्वपूर्ण सूत्र दोहराएँ।
- कठिन प्रश्न फिर से हल करें।
- पिछले टेस्ट की गलतियाँ सुधारें।
5. Beginner के लिए सबसे अच्छी Maths Books
यदि आप शुरुआत से गणित सीखना चाहते हैं, तो सही किताबों का चुनाव आपकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अलग-अलग स्तर के विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग पुस्तकें उपयोगी होती हैं। इसलिए हमेशा अपनी वर्तमान समझ और लक्ष्य के अनुसार किताब चुनें।6 .गणित को रोचक बनाएं
जो हम सीखना चाहते है उसमे रोचक या इंट्रस्ट पैदा करना बहुत महत्वूर्ण भूमिका होती है। किसी भी विषय को पड़े ,उसमे इंट्रस्ट तो होना ही चाहिए। वो इसलिए की इंट्रेस्ट से ही हर चीज़ को सीखा जा सकता है।गणित भी एक ऐसा रोचक विषय है जिसको करने में बहुत आराम मिलता है। शुरुआत में हो सकता है की गणित से आपको डर लग रहा हो लेकिन जैसे ही आप गणित को समझने लगते है यह आपका एक पसंदीदा विषय बन सकता है। तो डरे नहीं सीखने की कोशिश करे और आराम से सीखे ,गणित सिखने में कोई जल्द वाज़ी नहीं करे।7 .गणित के सूत्रों को सीखे
किसी भी सवाल को हल करने के लिए एक सूत्र की आवश्यकता होती है। चाहे छोटे सावल हो या बड़े बिना मेथड के गणित साल्व्ड नहीं हो सकती। गणित केवल सूत्रों और ट्रिक से ही हल की जाती है लेकिन ट्रिक काफी सिम्पल होने के बजाय कन्फ्यूज्ड भी हो सकती है।अगर आप गणित के सभी फॉर्मूले याद कर लेते है तब आपको गणित को साल्व्ड करने में कभी कन्फूशन नहीं आएगी। समझ लीजिये सूत्र गणित का अस्त्र होता है। इसलिए बिना अस्त्र के गणित में जंग नहीं लड़ सकते। जितना हो सके सूत्रों को समझले और याद करने की कोशिश करे।8. NCERT किताबों से शुरुआत करें
यदि आपकी गणित कमजोर है, तो सीधे कठिन पुस्तकों की बजाय NCERT से शुरुआत करें। इसमें अवधारणाएँ सरल भाषा में समझाई गई हैं और अभ्यास प्रश्न भी संतुलित हैं।
- NCERT कक्षा 6
- NCERT कक्षा 7
- NCERT कक्षा 8
9. Formula Notebook बनाएं
एक अलग कॉपी रखें जिसमें सभी महत्वपूर्ण सूत्र लिखें। हर रविवार इन सूत्रों दोहराय।
- प्रतिशत (Percentage)
- लाभ-हानि (Profit & Loss)
- साधारण ब्याज (Simple Interest)
- चक्रवृद्धि ब्याज (Compound Interest)
- क्षेत्रफल और परिमाप
- त्रिकोणमिति के सूत्र
10. अपनी गलतियों की कॉपी (Mistake Notebook) बनाएं
जब भी कोई प्रश्न गलत हो, उसे अलग कॉपी में लिखे और बाद में उसे हल करने की कोशिश करे। ऐसा करने से आपके कठिन प्र्शन को हल करने में आसानी होती जायेगी। और समझे गलती क्यों हुई? सही तरीका क्या था? अगली बार इसे कैसे सुधारेंगे?यह आदत आपकी सबसे बड़ी शिक्षक बन सकती है।
11. मानसिक गणना (Mental Maths) का अभ्यास करें
हर छोटी गणना के लिए कैलकुलेटर का उपयोग न करें। रोज़ अभ्यास करें
- 25 × 4
- 99 + 101
- 15% of 200
- 125 ÷ 5
इससे आपकी स्पीड बढ़ेगी और प्रतियोगी परीक्षाओं में समय बचेगा।
12. कठिन प्रश्नों से डरें नहीं
यदि कोई प्रश्न नहीं बनता, तो उसे छोड़कर आगे बढ़ें। पहले हल देखिए, फिर दोबारा स्वयं हल कीजिए।याद रखें जो प्रश्न आज कठिन लगता है, वही कल आपका सबसे आसान प्रश्न बन सकता है।
13. समय सीमा में प्रश्न हल करें
प्रतियोगी परीक्षाओं में केवल सही उत्तर देना पर्याप्त नहीं होता, बल्कि कम समय में सही उत्तर देना भी जरूरी होता है। धीरे-धीरे अपनी गति बढ़ाएँ।
- 20 प्रश्न = 20 मिनट
- 50 प्रश्न = 45 मिनट
14. अच्छे YouTube चैनलों से पढ़ें
यदि किसी अध्याय में कठिनाई हो रही है, तो वीडियो देखकर अवधारणा समझें।
- Khan Academy Hindi
- Magnet Brains
- Dear Sir
- PW Foundation
15. गणित को दैनिक जीवन से जोड़ें
प्रतिशत, छूट, ब्याज, दूरी, समय और खर्च जैसी चीज़ों की गणना स्वयं करें।
- ₹2000 पर 20% छूट कितनी होगी?
- 5 किलो सेब ₹80 प्रति किलो के हिसाब से कितने रुपये के होंगे?/
गणित सीखने के लिए बुक लिस्ट
1. NCERT Maths (कक्षा 6 से 10)
यदि आपकी गणित कमजोर है, तो सबसे पहले NCERT की पुस्तकों से शुरुआत करें। इनमें सभी विषय सरल भाषा और आसान उदाहरणों के साथ समझाए गए हैं। किसके लिए उपयुक्त है।
- बेसिक मैथ सीखने के लिए यह बुक बहुत उपयोगी होती है।
- आसान भाषा
- मजबूत बेसिक
- Concept आधारित पढ़ाई
- पर्याप्त अभ्यास प्रश्न
2. RS Aggarwal Mathematics
जब आपके बेसिक्स मजबूत हो जाएँ, तब RS Aggarwal की किताब से अभ्यास शुरू करें। इसमें विभिन्न स्तर के प्रश्न दिए गए हैं।
- Chapter-wise Practice
- आसान से कठिन प्रश्न
- स्कूल और प्रतियोगी परीक्षा दोनों के लिए उपयोगी
3. RD Sharma Mathematics
यदि आप Algebra, Geometry और Trigonometry जैसे विषयों में गहराई से सीखना चाहते हैं, तो RD Sharma अच्छी पुस्तक मानी जाती है।
4. Fast Track Arithmetic
SSC, Railway, Police, Banking तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए यह उपयोगी पुस्तक है।
- प्रतिशत
- लाभ-हानि
- समय और कार्य
- समय, चाल और दूरी
- साधारण एवं चक्रवृद्धि ब्याज
- औसत
- अनुपात एवं समानुपात
5. Magical Book on Quicker Maths
यदि आप कम समय में प्रश्न हल करना सीखना चाहते हैं, तो यह पुस्तक उपयोगी हो सकती है। इसमें कई Short Tricks और Speed Techniques दी गई हैं।



