पढ़ाई में मन कैसे लगाए ? जाने तरीक़े

बच्चों का मन पढ़ाई में कैसे लगाएं? या पढ़ाई कैसे करे जब भी हम पढ़ाई करने बैठते है तो हमारा मन पढ़ाई में क्यों नहीं लगता है और पड़ने के दौरान, मन में कई विचार क्यों सताने लगते है अलग -अलग तरह के ख्याल आने लगते है जिसके कारण से हम पढ़ाई में फोकस ही नहीं कर पाते है।क्या वजह है की हम रोज एक टाइम टेबल बनाकर भी नहीं फॉलो कर पाते क्यों हमारा दिमाग पढ़ाई के दौरान फोकस नहीं कर पाता है और पढ़ाई में मन ही नहीं लगता।

आज हम इतने घंटे पढ़ाई कर लेंगे लेकिन नहीं कर पाते है। और जरुरी बात हम एक मोटिवेशनल विडिओ या थॉट देख कर मोटीवेट तो हो जाते है लेकिन वह मोटिवैट कुछ समय के लिए ही रहती है कुछ ऐसी  ही समस्या सभी के साथ होती है। 

सबसे से बड़ा सवाल यह है की पढ़ाई में मन कैसे लगाए या, टॉपर्स पढ़ाई कैसे करते है, सभी बोलते है की पढ़ाई करो एग्जाम आने वाले है , इस बार अच्छा स्कॉर करना है। किसी को टॉपर्स  बनाना है ,किसी को पास होना है और किसी का टारगेट है फर्स्ट आना।

आपका गोल जो भी हो उस गोल को पाने के लिए एक काम करना ही पड़ेगा वह है स्टडी जो आप सबको करना ही पड़ेगा।और वो कैसे होगा जब आपका मन  पढ़ाई  में लगेगा और पढ़ाई में मन कैसे लगेगा वो आपको में आज इस आर्टिकल में बताने वाली हूँ। कुछ ऐसे मूल मंत्र जो आपके काम आएंगे। 

पढ़ाई में मन कैसे लगाएं (how to concentrate in study)

पढ़ाई में मन लगाने के लिए हमे कुछ टाइम टेबल फॉलो करना ही पड़ता है। आपका गोल जो भी हो उस गोल को पाने के लिए मेहनत करनी ही पड़ती है और वो कैसे होगा जब आपका मन  पढ़ाई  में लगेगा और पढ़ाई में मन कैसे लगाए वो आपको में आज इस आर्टिकल में बताने वाली हूँ। कुछ ऐसे मूल मंत्र जो आपके काम आएंगे। 

  1. पढ़ाई में मन को एकाग्र करे।
  2. रोजाना मटिटेशन करें।
  3. सुबह पड़ने की आदत डाले।
  4. एक उपयुक्त वातावरण खोजें।
  5. एक अध्ययन अनुष्ठान बनाएँ।
  6. अपने फ़ोन, टैबलेट और कंप्यूटर पर ध्यान भंग करने वाली वेबसाइटों + ऐप्स को ब्लॉक करें।
  7. शारीरिक व मानसिक क्षमता को ठीक रखे।
  8. अपना लक्ष्य को केंद्रित करें।
  9. पढ़ाई का समय निर्धारण करें।
  10. एक परफेक्ट स्थान का चयन करे
  11. पसंदिदा सब्जेक्ट का चयन करें।
  12. मानसिक तनाव से दूर रहे।
  13. पर्याप्त नींद ले।
  14. हाफ – हाफ घंटे पढ़ाई का टारगेट बनाए।
1 .पढ़ाई में मन को एकाग्र करे

पढ़ाई करते है समय फालतू के विचारो को दिमाग से बाहर निकालकर अपनी पढ़ाई में कंसन्ट्रेट करे।पढ़ाई करने के लिए मन में शांति और एकाग्रता होना जरुरी है एकाग्र से ही लम्बे समय तक पढ़ाई कर सकते है।जब भी आप पड़ने बैठते है तब आपका दिमाग सिर्फ पढ़ाई की और केंद्रित होना चाहिए।

पढ़ाई के लिए एक ऐसा स्थान चुने जहाँ पर एकांत हो शांति हो आपको डिस्ट्रैक्ट करने वाली कोई ऐसी चीज़ न हो जो आपका मन पढ़ाई से हटाती हो।आपने  जिस जगह को चुना है पढ़ाई करने के लिए वहाँ पर थोड़ा -सा पढ़ाई का माहौल बना कर रखे  और एकाग्रता से पड़े। और ध्यान को एकाग्र करने के लिए रोजना मेडिटेशन करे।

2 .शारीरिक व मानसिक क्षमता को ठीक रखे

पढ़ाई करने के लिए जितना जरुरी फोकस है उतना ही जरुरी अपनी शारीरिक व मानसिक क्षमता की पहचान करना भी है। यदि ज़रा सा भी शारीरिक व मानसिकता की प्रॉब्लम होती है तो इसे जरूर पहचाने और ठीक करे।

क्योकि शांति स्वभाव से ही पढ़ाई की जाति है।शारीरिक व मानसिक क्षमता बढ़ाने के लिए रोजाना सुबह उठकर आधा घंटा व्यायाम या योग करे जिससे आपका दिमाग और स्मरण की शक्ति बढ़ती जाए और स्वास्थ्य ठीक करने के लिए  पौष्टिक आहार ले। 

3 .अपना लक्ष्य केंद्रित करना

जब तक किसी लक्ष्य को केंद्रित न किया हो हमारा प्रयास व्यर्थ रहता है पढ़ाई में मन तभी लगता है जब आपने कोई लक्ष्य निर्धारित किया हो अगर आपका कोई लक्ष्य ही नहीं है तो आप का पढ़ाई में मन लगना व्यर्थ ही है।

पढ़ाई में मन लगाने के लिए अपना लक्ष्य चुने की आपका टार्गेट क्या है अपने आपसे सवाल करे आप चाहते क्या है क्यों पढ़ाई करना चाहते है जब आपको अपने सवालो के जवाब मिल जाए तब अपने आप पढ़ाई में मन लगने लगेगा। लक्ष्य चाहे बड़ा हो या छोटा हो लेकिन टारगेट बनाना चाहिए।

4 .पढ़ाई का समय निर्धारण करना

सुबह पड़े या रात में या दोपहर में  प्रतिदिन कितने घंटे पड़ना चाहिए? या लंबे समय तक अध्ययन कैसे करे यह सब सेट करने के लिए एक टाइम टेबल की जरुरत होती है।पढ़ाई के लिए समय ऐसा निर्धारित  करे जिसमें आप अपना मन पढ़ाई  में लगा सके। एक टाइम टेबल बनाले शुरुआत में आपको अपना  टाइम टेबल शॉर्ट  बनाना है.

जिसमे पढ़ाई का ज़्यादा बोझ न रहें मैक्सिमम  3 घंटे पड़े जिसमे आपके सब्जेक्ट डिवाइड हो सके।पढ़ाई के लिए समय फिक्स करना बहुत इम्पोर्टेन्ट होता इससे हमे यह पता चलता है की पढ़ाई में कितना समय दे रहे है। जब पढ़ाई की आदत हो जाए उसके बाद बड़ा टाइम टेबल फिक्स करले और 6 घंटे का रूटीन बनाले ताकि सभी सब्जेक्ट को बराबर समय दे सके।

5 .एक परफेक्ट स्थान का चयन करे

अपनी पढ़ाई शुरू करने से पहले एक अच्छी जगह को चुने जिसमे आपका मन लगा रहे और ध्यान केंद्रित हो सके ,एक अच्छी जगह के चुनाव से मन में शांति रहती है जिसके कारण हमारा फोकस सिर्फ पढ़ाई में रहता है।ऐसा स्थान चुने जहाँ  पर ज्यादा कोई आता जाता न हो ,जहाँ पर आवाज़ न हो केवल शांति हो।

6 .पसंदिदा सब्जेक्ट का चयन

पढ़ाई  में मन लगाने के लिए हम किसी  भी सब्जेक्ट को उठा कर पड़ने लगते है लेकिन यह सही नहीं होता है अगर रूचि ही नहीं उस सब्जेक्ट को पड़ने में तो हमे जल्दी आलस और नींद आने लगता  है ,इस सबसे बचने के लिए आपको अपना इंटरेस्ट वाला सब्जेक्ट को चुनना चाहिए जिसे से आपका मन लग सके।

आपका अगर किसी भी विषय में इंरेस्ट ही नहीं है केवल आलस ही आता है तो आप अपना इंट्रेस्ट बनाए और विषय को सिर्फ पड़े नहीं समझने की कोशिश करे।जब भी पड़ने बैठे नोट्स बनाते जाए नोट्स बनाने से क्या होता है की जब हम नोट्स बनाते है तब हमारा मन क्लियर होता जाता है नोट्स बनाने की आदत बनाले इससे आपको आलस नहीं आएगा।

 7 .मानसिक तनाव से दूर रहना

परीक्षा का तनाव हो या पढ़ाई करने का या कोई और वजह हो आपको तनाव से बिलकुल दूर रहना है। तनाव एक ऐसी चीज़ होती हैं जो हमे  हमारे लक्ष्य से  भटकाती रहती है , न पढ़ाई करने का मन करता है न किसी और काम में मन लगता है।तनाव को दूर करने के लिए  अपने मन में कोई भी बात न रखे ,पसंदीदा म्यूजिक सुने रोजाना मेडिटेशन करे।

8 .पर्याप्त नींद लेना

पढ़ाई में मन लग्गाने के लिए पर्याप्त नींद  लेना हमारी सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है अगर हमारी नींद अच्छी होती है तो हम हर काम आराम से और पूर्ण रूप से कर पाते है.यह हमारे मन और दिमाग को शांत रखता है। 24 घंटे में आपको  8 या 9 घंटे सोना ही है।अच्छी नींद ले ताकि जब आप पड़ने बैठे तब आपका फोकस सिर्फ आपकी पढ़ाई की और हो न की आलस और नींद की और एक अच्छी नींद हमारे दिन की नयी शुरुआत करती है हर दिन नया टारगेट बनाती है।

क्या आप जानते है 

Leave a Comment