MATH KAISE SIKHE | बेसिक गणित कैसे सीखें 2022 – 2023 में आपको पता ही होगा की आज के समय में MATH सीखना कितना जरुरी होता है खास तोर पर एक सरकारी जॉब को पाने के लिए मैथ बहुत जारी जो बन चुकी है। बैसे MATH विषय का नाम सुनकर ही हम इस विषय से कोसो दूर भागने लगते है और सोचते है की इस विषय को बिना पड़े ही पास हो जाय तो यह मुमकिन नहीं है।
MATH इतना महत्वपूर्ण विषय है की आज अगर आपको MATH आती है तब आपके हर काम आसान बन जाते है और जॉब मिलने में बहुत मदद करती है एडवांस मेंथ न सही बेसिक मैथ तो सीखना ही चाहिए।यह आपकी ज़िन्दगी के लिए एक नया पहलु होता है। Math Kaise Sikhe अगर आप गणित में अच्छे होते है तब आप गवर्मेंट एग्जाम आराम से निकाल सकते है।
तो आज का हमारा टॉपिक मैथ कैसे सीखे जीरो लेवल से 7 ऐसे effective tips जिसमे आपको काफी सरल भाषा में बताया जायेगा जो की आपको काफी हेल्पफुल होने वाला है।
Table of Contents
Math Kaise Sikhe – मैथ कमजोर है तो क्या करे ?
बहुत से लोग गणित के साथ संघर्ष करते हैं। यह सबसे आम विषयों में से एक है जिससे लोगों को परेशानी होती है। लेकिन सही प्रशिक्षण, अभ्यास और प्रयास से यह आसान हो सकता है। जो लोग गणित में अच्छा सीखना चाहते हैं, उन्हें इसके लिए अतिरिक्त अभ्यास की आवश्यकता हो सकती है।
- Math Kaise sikhe image
- गणित को सीखने के लिए प्रतिदिन अभ्यास करे।
- गुणा ,घटाना , जोड़ना आदि अच्छे सीखने का प्रयास करे।
- अपने कन्फूशन को दूर करे.
- गणित को इंट्रेस्टिंग बनाने की कोशिश करे।
- सूत्रो को याद करे। उन्हें समझे
- बेसिक गणित के लिए अलग से नॉट बुक बनाय
- उदाहरण के साथ प्रैक्टिस करते रहे।
1 .गणित की शुरुआत नींव से करे
हर विषय की एक नीव होती है जिसमे कुछ लोग महारत हासिल कर लेते है। गणित भी एक ऐसा विषय है जिसमे आपको छोटी -छोटी बातों का ध्यान रखना होता है। गणित एक थ्योरी न होकर एक अंक विषय होता है। Math Kaise Sikhe सबसे पहले आपको जोड़ना , घटाना ,भाग देना और गुना करना आदि बुनियादी बातों का ध्यान रखना चाहिए ।
आपको चेक करना है की आपको गणित में क्या -क्या आता है जो आपको आता है उसे आप एक नोट्स बुक में लिखले और यदि आपको कुछ नहीं आता है बिलकुल नए है तब आपको गणित की शुरुआत बिलकुल बेसिक टॉपिक के साथ करना है।
- भिन्न (fraction ) का गुना ,भाग ,जोड़ , घटाव करना सीखना है।
- LCM और HCF कैसे निकालते है यह सीखे।
- समीकरण का बज्रगुणन आना चाहिए।
- वर्ग ,वर्गमूल ,घनमूल निकालना सीखे।
- किसी भी वस्तु का प्रतिशत निकलना आदि।
- प्रतिशत , लाभ -हानि , समय और काम , औसत निकालना
- समय और दूरी सीखे।
- अनुपात निकलना सीखे।
यह सभी चेप्टर आपको ncert कक्षा 6वी और 7 वी की मैथ किताब में मिल जाएंगे आप वहाँ से पड़ सकते है। यहाँ से आपकी एक बेसिक कॉन्सेप्ट की शुरुआत हो जायेगी है।
2.जितना हो सके उतना अभ्यास करें
गणित एक ऐसा विषय है जिसमे आपको रोज अभ्यास करना जरुरी रहता है।सिर्फ पढ़ने और सुनने से गणित का ठीक से अध्ययन करना असंभव है। इसमें आप जितना अभ्यास करते जाएंगे उतना ही यह विषय आसान होता जायेगा।जिन चेपटर को आपने सीख लिया है उन्ही चेप्टर के साथ डेली प्रैक्टिस करते जाय।
उदाहरणों प्रश्नो के साथ प्रैक्टिस करते जाए और समझे की प्रश्न क्या कहना चाहता है और क्या पूछरा है फिर उसके बाद आप प्रश्न को खुद से साल्व्ड करने की कोशिश करे। कोशिश में ही क़ामयाबी छुपी होती है याद रखे।
3 .गणित के कॉसेप्ट को समझे
Math Kaise Sikhe में अच्छा स्कोर पाने के लिए अपने कांसेप्ट को क्लियर करे जितना कॉन्सेप्ट आपका क्लियर होगा उतनी ही अच्छी Math सीखते जाएंगे। जब आप किसी प्रश्न को हल करते है और अटक जाते है तो समझ लीजिये वहाँ आपका कांसेप्ट सही नहीं है।
उस प्रश्न की जड़ तक जाने की कोशिश कीजिये। जितना आप गणित को टटोलेंगे उतना ही गणित आपके हाथ में आती जायेगी। सिंपल सी बात है गणित को याद नहीं किया जाता उसे समझा जाता है। माइंड सेट कीजिये इंट्रेस्टिंग बनाइये।
4 .गणित को याद न करे
गणित कोई थ्योरी नहीं है की आपने याद किया और काम बन जाएगा। गणित एक अंक है प्रैक्टिकल है जिसे आपको माइंड सेट करके सीखना और समझना होता हैं। याद रखिये गणित कभी याद नहीं की जाती और अगर आप याद करते हे तो कितने दिन याद रहेगा।
मान लीजिये आप गणित के सवालों को रट कर गये है एग्जाम हॉल में जो प्रश्न आपने रटे है क्या वही प्रश्न आपसे पुछा जाएगा या प्रश्न से रिलेटिव बहुत से प्रश्न बनके आएंगे फिर आप वहाँ पर क्या करेंगे क्या वही रटा हुआ प्रश्न साल्व्ड कर देंगे नहीं न। इसलिए जितना हो सके मैथ को प्रैक्टिकल करे और याद करने की बिलकुल भी कोशिश न करे।
5 .गणित को चेपटर वाइज करे
बेसिक गणित सीखने का सबसे फार्मूला तरीका है की आप गणित को चेपटर बाइस करे । 6th क्लास से लेकर 10th क्लास तक के सभी चैप्टर को कवर करे। अगर जरूरत पड़े तब आप पहले कक्षा से लेकर पांचवी कक्षा तक के सवालों को भी हल कर सकते है। इससे आपका एक मैथ सीखने का रिदम बन जाएगा।
कभी यह गलती मत कीजियेगा की आप 6th क्लास की ncert छोड़ कर डायरेक्ट 7th क्लास की ncert को सॉल्व्ड करने बैठ जाय। अगर आप ऐसा करते है तब आप गणित को शायद ही कभी समझ सके। पहले आप पहले चेप्टर को हल करे उसके बाद ही आगे वाले चेप्टर पर ध्यान दे।
6 .गणित को रोचक बनाएं
जो हम सीखना चाहते है उसमे रोचक या इंट्रस्ट पैदा करना बहुत महत्वूर्ण भूमिका होती है। किसी भी विषय को पड़े ,उसमे इंट्रस्ट तो होना ही चाहिए। वो इसलिए की इंट्रेस्ट से ही हर चीज़ को सीखा जा सकता है।
गणित भी एक ऐसा रोचक विषय है जिसको करने में बहुत आराम मिलता है। शुरुआत में हो सकता है की गणित से आपको डर लग रहा हो लेकिन जैसे ही आप गणित को समझने लगते है यह आपका एक पसंदीदा विषय बन सकता है। तो डरे नहीं सीखने की कोशिश करे और आराम से सीखे ,गणित सिखने में कोई जल्द वाज़ी नहीं करे।
7 .गणित के सूत्रों को सीखे
किसी भी सवाल को हल करने के लिए एक सूत्र की आवश्यकता होती है। चाहे छोटे सावल हो या बड़े बिना मेथड के गणित साल्व्ड नहीं हो सकती। गणित केवल सूत्रों और ट्रिक से ही हल की जाती है लेकिन ट्रिक काफी सिम्पल होने के बजाय कन्फ्यूज्ड भी हो सकती है।
अगर आप गणित के सभी फॉर्मूले याद कर लेते है तब आपको गणित को साल्व्ड करने में कभी कन्फूशन नहीं आएगी। समझ लीजिये सूत्र गणित का अस्त्र होता है। इसलिए बिना अस्त्र के गणित में जंग नहीं लड़ सकते। जितना हो सके सूत्रों को समझले और याद करने की कोशिश करे।
Math Kaise Sikhe -सीखते समय कुछ सवालो के ज़बाब
प्रश्न 1 .गणित सीखने का सरल तरीका?
उत्तर – गणित को 6th क्लास से लेकर 10th क्लास तक के विषय को चपेटर वाइज सिखने का प्रयास करे और समझे ।
प्रश्न 2 . गणित को कैसे समझे या कैसे पढ़ें?
गणित एक प्रकार की भाषा ही है लेकिन हम इसे रट या याद नहीं कर सकते। इसे समझने के लिए आपको गणित का बेसिक ज्ञान होना जरुरी होता है। चूँकि मेने आपको आर्टिकल में विस्तार से समझाया है।
प्रश्न 3 . गणित को कैसे हल करते हैं?
भिन्न ,समीकरण,वर्गमूल ,घनमूल आदि बेसिक गणित को समझे यह सब सीखे अगर आपको यह सब आता है तब आप गणित को सही तरीके से हल कर सकते है और गणित के सवाल को हल भी साल्व्ड कर सकते है।
प्रश्न 4 .बच्चों को गणित कैसे सिखाया जाए?
छोटे बच्चो के लिए यह बात बहुत आसान होता है क्योकि हम उन्हें अपने तरीके से गणित में माहिर करा सकते है। रोज बच्चों को होम वर्क दे और उन्हें उदाहरण देकर गणित को समझाय। बच्चों को गणित एक गेम की तरह सिखाए। छोटे – छोटे क्वेश्चन से शुरुआत करे।
प्रश्न 5 . क्या गणित को आसानी से समझा जा सकता है?
गणित को आसान करने के लिए गणित के कॉन्सेप्ट को क्लियर करे अगर आपका कॉन्सेप्ट क्लियर रहता है तब आप गणित को आराम से समझ सकते है।
निष्कर्ष
तो बच्चो हमने क्या सीखा Math Kaise Sikhe कुछ भी सीखने के लिए डरना नहीं है बल्कि उसका सामना करना है। गणित या मेथ विषय हम छोटे से सुनते आते है की बहुत टफ विषय है हम नहीं कर पाएंगे। लेकिन मेरी बात मानिये इतना कठिन विषय नहीं है जितना हम अपने दिमाग में सेट कर लेते है।
गणित एक लॉजिकल और अच्छी स्किल को क्रिएट करने वाला विषय होता है। इससे दिमाग की वृद्धि होती है। हमे इंटेलिजेंट बनाती है। इसलिए गणित को सीखने का प्रयास जरूर करे।
Thank you so much😊
Match bilkul bhi nahin aati
math sikhne ke liye aap youtube par basic math vedio dekh skte hai aur jo mene is par tips batay hai unko ajmay thnk you!