NEET ka full form – नीट क्या है ?

NEET ka full form क्या है जानिये : आज की इस पोस्ट में हम NEET full form के बारे में जानेंगे आखिर क्या होता है। बहुत से विद्यार्थी नीट एग्जाम की तैयारी करने तो लगते है लेकिन उन्हें यह जानकारी नहीं होती है की NEET का full form क्या है। नीट को हिंदी में क्या कहते हैं? नीट का पूरा नाम क्या है? आदि सवाल मन में आने लगते है। नीट को ठीक तरीके और आसान शब्दों में समझने के लिए आपको इस पोस्ट को पड़ने में थोड़ा तो टाइम देना ही होगा तभी आप समझ पाएंगे की नीट क्या होता है।

NEET ka full form

NEET ka full form – नीट क्या है ?

NEET का मतलब है नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट जिसे अंग्रेजी में (National Eligibility cum Entrance Test कहते है। यह उन कैंडिडेट के लिए परीक्षा आयोजित की जाती है जो आगे जाकर डॉक्टर या अन्य ऑपशन आजमाकर अपना करियर बनाना चाहते हो। भारत में उन छात्रों के लिए एक प्रवेश परीक्षा होती है जो देश भर के सरकारी या निजी संस्थानों में स्नातक चिकित्सा (MBBS), दंत चिकित्सा (BDS), और आयुष (BAMS, BHMS, आदि) पाठ्यक्रम करना चाहते हो । यह परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी National Testing Agency  द्वारा आयोजित की जाती है जिसे (NTA) कहते है।

NEET में उपस्थित होने के लिए पात्रता मानदंड

  1. NEET परीक्षा में उपस्थित होने के लिए आपको किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (PCB – फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी/बायोटेक्नोलॉजी) के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए।
  2. उम्मीदवारों के पास 12वीं कक्षा में फिजिक्स, केमिस्ट्री, और बायोलॉजी/बायोटेक्नोलॉजी (PCB) होना अनिवार्य है।
  3. सामान्य वर्ग (General Category) के लिए 50% अंक की जरुरत होती हैं।
  4. अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग (SC/ST/OBC) के लिए 40% अंक।
  5. विकलांगता श्रेणी (PWD) के लिए 45% अंक।
  6. न्यूनतम आयु 17 वर्ष होनी चाहिए। सामान्य वर्ग और OBC के लिए अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष है, जबकि SC/ST और PWD के लिए 30 वर्ष तक की छूट दी गई है।
  7. NEET में बैठने के लिए भारतीय नागरिक हो सकते हैं। (NRI), OCI, PIO  ये सभी श्रेणियों के उम्मीदवार भी NEET के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  8. विदेशी नागरिक भी इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

NEET परीक्षा का माध्यम 

NEET (National Eligibility cum Entrance Test) का (Exam Pattern) एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसका आयोजन मेडिकल और डेंटल कोर्सेज (MBBS/BDS) में प्रवेश के लिए किया जाता है। यह परीक्षा एकल चरण में आयोजित होती है और इसमें मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन (MCQs) होते हैं।

  • परीक्षा ऑफलाइन (पेन और पेपर आधारित) मोड में आयोजित की जाती है।
  • परीक्षा हिंदी, अंग्रेजी और अन्य भारतीय भाषाओं में दी जा सकती है, जैसे तमिल, तेलुगू, बंगाली, गुजराती, मराठी, उर्दू आदि।
  • कुल 200 प्रश्नों में से 180 प्रश्नों का उत्तर देना होता है।
  • प्रश्न 4 विकल्पों में से एक सही उत्तर चुनने पर आधारित होते हैं।
  • परीक्षा कुल 720 अंकों की होती है।
  • प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाते हैं। और गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाता है (Negative Marking)।
  • परीक्षा की कुल अवधि 3 घंटे 20 मिनट (200 मिनट) होती है।

Leave a Comment